Entertainment
Charu Asopa Daughter Photos: चारू असोपा ने दिखाया बेटी का चेहरा, देखें कैसी दिखती है सुष्मिता सेन की नन्ही भतीजी?
सार
सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है। इन तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।
चारू असोपा की बेटी की फोटोज
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
टीवी एक्ट्रेस और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा इन दिनों अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया था कि वह और राजीव सेन एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। चारू ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा है। लेकिन फैंस चारू असोपा की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब चारू असोपा ने फैंस के इस इंतजार को भी खत्म कर दिया। चारू असोपा ने पूरे तीन महीने बाद अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है, जिसके बाद अब फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
दरअसल, चारू असोपा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में चारू ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है और वह अपनी नन्ही परी के माथे पर किस कर रही हैं। हालांकि, शुरुआत की दो तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं। पहली तस्वीर में चारू ने साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह काफी सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपने नाइट वियर में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। इन तस्वीरों के साथ चारू ने लिखा, ‘तीन महीने जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी जान। मैं तुम्हें इस दुनिया में हर चीज से ज्यादा प्यार करती हूं।’ चारू द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को सेलेब्स से लेकर फैंस तक पसंद कर रहे हैं। तमाम फैंस इन तस्वीरों में चारू और उनकी बेटी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
चारू असोपा और राजीव सेन 1 नवंबर 2021 को माता-पिता बने थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति संग तस्वीरें शेयर की थीं, जो अस्पताल की थीं। इन तस्वीरों में राजीव और चारू दोनों ही अपनी बेटी को प्यार कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद चारू ने अपनी बेटी संग कई बार तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उन्होंने कभी भी नन्ही जियाना का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था।
विस्तार