एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Oct 2021 09:50 AM IST
इन दिनों भोजपुरी एक्टर्स की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और साथ ही भोजपुरी गाने भी देश दुनिया में पॉपुलर हो रहे हैं। भोजपुरी गाने यूट्यूब या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही तहलका मचा देते हैं। यहां के एक्टर्स का भी खूब बोलबाला रहता है। इसी तरह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा पूनम दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब पर उनके गाने की वीडियोज और फिल्में खूब देखी जाती हैं।
भोजपुरी की करीना कहीं जाती हैं पूनम
पूनम दुबे को भोजपुरी की करीना कपूर कहा जाता है। फिल्म टशन में करीना के जीरो साइज लुक के बाद पूनम ने भी खुद को कुछ ऐसा ढाला कि लोग उन्हें भोजपुरी की बेबो कहने लगे। पूनम दुबे 31 साल की हैं और खुद को फिट रखने में भरोसा करती हैं।
