Tech
BenQ X3000i: 4K रिजॉल्यूशन वाला प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च, इसमें है इनबिल्ट स्पीकर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 15 Mar 2022 09:37 AM IST
सार
enQ X3000i की कीमत 4,00,000 रुपये रखी गई है और इसे देश के तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
BenQ X3000i की कीमत और स्पेसिफिकेशन
BenQ X3000i की कीमत 4,00,000 रुपये रखी गई है और इसे देश के तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। BenQ X3000i में 4K रिजॉल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ HDR10 और HLG का भी सपोर्ट है।
BenQ X3000i का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 50,00,000:1 है। 1080 पिक्सल पर रिफ्रेश रेट 240Hz का मिलेगा जो कि खासतौर पर गेमर्स के लिए है। BenQ X3000i के साथ BenQ की Dynamic ब्लैक टेक्नोलॉजी का सपोर्च है जो कि क्विक डिमिंग और RGB कलर एडजस्टमेंट के लिए है।
BenQ X3000i प्रोजेक्टर के साथ ‘4LED’ लाइट सोर्स है जो कि 3,000 ANSI ल्यूमेन ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। दावा है कि 4LED ओवरऑल ब्राइटनेस को बढ़ाता है। BenQ X3000i के साथ 10W का इनबिल्ट Benq treVolo स्पीकर है जिसके साथ Bongiovi डिजिटल पावर स्टेशन (DPS) एल्गोरिद्म का सपोर्ट है जो कि रियल टाइम में साउंड ऑप्टिमाइज करता है। इसमें तीन गेमिंग मोड भी हैं।
विस्तार