Desh
Assembly Election Results 2022: इन 20 हाई प्रोफाइल सीटों पर पूरे देश की नजरें
बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। आज पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे। इस चुनाव में कुछ चर्चित सीटें हैं जिन पर सबकी निगाहें हैं।
… Read More
सभी 267 एपिसोड
पंजाब में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रही हैं. मोगा विधानसभा सीट पर अब तक कुल हुए 15 चुनावों में से ये सीट 10 बार कांग्रेस पार्टी के कब्जे में रही है.
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। आज पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे। इस चुनाव में कुछ चर्चित सीटें हैं जिन पर सबकी निगाहें हैं।
उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं. इस सीट पर जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं. अब्बास सपा गठबंधन के तहत सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। राजनीतिक दलों के अलावा जनता की नजरें मौजूदा मुख्यमंत्रियों पर भी बनी हुई है।
गोवा की 40 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे, गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।
पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं…आईए जानते है बड़े चेहरों का हाल…
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मि ल गया है। भाजपा को 203 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 100 पर है। समाजवादी पार्टी के आजम खां आगे चल रहे हैं। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी के शुरुआती 70 मिनट के रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 82 पर है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी।
पंजाब में रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले रुझान में कांग्रेस और दूसरे में अकाली दल आगे है। रुझानों में आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। अकाली दल चार सीटों पर बढ़त बनाए है।
© 2021-22 Amar Ujala Limited