एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Tue, 05 May 2020 02:57 AM IST
ऋषि कपूर के निधन से उनका परिवार अभी भी सदमे में है। रविवार को मुंबई के बाणगंगा में उनकी अस्थि विसर्जित करने उनका पूरा परिवार पहुंचा था। इस दौरान घाट पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी तस्वीरों में नजर आए थे। इस मौके पर ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी भी मौजूद थे।