एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Tue, 05 May 2020 01:37 AM IST
30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके अचानक इस तरह जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया था। फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी उनके काफी करीब थे। अब उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।