Tech

विधानसभा चुनाव 2022: रिजल्ट से पहले गूगल पर खूब सर्च हुआ yahi raat antim

Posted on

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:06 AM IST

सार

चौथे नंबर पर rahul gandhi photo और पांचवे नंबर पर mayawati photo कीवर्ड को सर्च किया गया है। पिछले 24 घंटे में shivpal singh yadav latest news कीवर्ड की सर्च भी खूब हुई है।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में हुआ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 10 मार्च को आने वाले हैं। चुनाव कोई भी हो, सोशल मीडिया का अपना अलग ही जलवा रहता है। चुनाव से पहले सोशल मीडिया और गूगल पर कुछ खास कीवर्ड सबसे ज्यादा सर्च होते हैं। अब विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले गूगल पर yahi raat antim खूब सर्च हुआ है।

इस कीवर्ड के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के साथ yahi raat antim कीवर्ड टॉप पर है। दूसरे नंबर पर yahi raat antim yahi raat bhari, तीसरे नंबर पर bjp logo, चौथे नंबर पर rahul gandhi photo और पांचवे नंबर पर mayawati photo कीवर्ड को सर्च किया गया है। पिछले 24 घंटे में shivpal singh yadav latest news कीवर्ड की सर्च भी खूब हुई है।

गूगल टेंड्रस में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की तुलना करें तो 10 मार्च की सुबह 2.26 बजे से योगी आदित्यनाथ के कीवर्ड सर्च में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सुबह भी योगी आदित्यनाथ का सर्च जहां 91 फीसदी रहा है, वहीं अखिलेश यादव का सर्च 63 रहा है।

अखिलेश यादव को लेकर सबसे ज्यादा सर्चेज अंडमान निकोबार में हुए हैं। वहीं नागालैंड में अखिलेश यादव का सर्च, यूपी के सीएम के मुकाबले अधिक रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को लेकर 50-50 सर्चेज हैं।
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular