Sports
वतन वापसी: टोक्यो में तिरंगा लहराने के बाद आज स्वदेश लौटेंगे भारतीय एथलीट, जोरदार स्वागत के साथ होंगे सम्मानित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:22 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट स्वदेश लौटेंगे। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) ने मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी खिलाड़ी आज शाम 5:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं महिला हॉकी टीम एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल जाएगी जबकि नीरज चोपड़ा, पुरुष हॉकी टीम और बजरंग पूनिया सीधे ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम जाएंगे।
गौरतलब है कि अन्य कई पदक विजेता और भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन मीराबाई चानू, पीवी सिंधू, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भारत के सात पदक
भारत ने इस बार के ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विस्तार

Time to go home…… Thank you Tokyo 🙏#olympics #tokyo #hockey #medalist pic.twitter.com/4Z3gswzVID
— sreejesh p r (@16Sreejesh) August 8, 2021