videsh

रूस : फेसबुक पर प्रतिबंध लगाया, सेना पर 'फर्जी खबर' लिखी तो जाना पड़ेगा जेल, कानून पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

Posted on

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:56 AM IST

सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस ने फेसबुक पर लगा दिया प्रतिबंध
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के ‘रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभाव’ का हवाला दिया।

फेसबुक ने कहा- विश्वसनीय जानकारी से लोगों को दूर करता है रूस 
फेसबुक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि रूस विश्वसनीय जानकारी ब्लॉक करके इससे लाखों लोगों को दूर कर देता है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular