Tech

मेटा के एप : तीन घंटे तक ठप रहने के बाद ऑनलाइन हो पाए फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर

Posted on

एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:44 AM IST

सार

तीनों एप की सेवाएं बंद होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है। डाउनडिटेक्टर पर सबसे ज्यादा समस्या इंस्टाग्राम पर आई। फेसबुक क्लाउडफेयर का इस्तेमाल नहीं करता है लेकिन यह विश्व के सबसे बड़े डीएनएस रिसॉल्वर्स पर चलता है।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मेटा के तीन लोकप्रिय एप बुधवार को दुनियाभर के लाखों यूजर्स को 1.45 बजे से अगले तीन घंटे तक ऑनलाइन सेवा नहीं दे पाए। हालांकि शाम पांच बजे के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर की सेवाएं सुचारु हो गईं। फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं एक महीने में दूसरी बार ठप हुई हैं। इससे पहले 4 अक्तूबर को ये दोनों एप इसके डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) में उत्पन्न समस्या के कारण सात घंटे तक बंद रहे थे। 

तीनों एप की सेवाएं बंद होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है। डाउनडिटेक्टर पर सबसे ज्यादा समस्या इंस्टाग्राम पर आई। फेसबुक क्लाउडफेयर का इस्तेमाल नहीं करता है लेकिन यह विश्व के सबसे बड़े डीएनएस रिसॉल्वर्स पर चलता है। जब डीएनएस सिस्टम में गड़बड़ी के कारण ये साइटें बंद हुईं तो क्लाउडफेयर ने इसकी मरम्मत की भी कोशिश की। 

क्लाउडफेयर में इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान मुजफ्फर ने बताया, फेसबुक डॉट कॉम जैसे डोमेन नामों के जरिये जब मानवीय सूचना ऑनलाइन पहुंचाई जाती है तो डीएनएस इसे संख्या में बदलता है जिसे कंप्यूटर पर इस्तेमाल के लिए आईपी एड्रेस कहा जाता है। जहां तक हम समझते हैं, यह कोई साइबर हमला नहीं बल्कि एक चूक है।

ठीक एक महीने पहले छह घंटे बंद रही थीं सेवाएं
यह पहली बार नहीं है जब फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हुआ है या एप में समस्या आई है। ठीक एक महीने पहले चार अक्तूबर को भी ऐसी ही समस्या आई थी। दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर चार अक्तूबर की रात (भारतीय समयानुसार) करीब 9.15 बजे अचानक डाउन हो गए थे। इससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

करीब छह घंटे बाद तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। हालांकि अगले दिन मंगलवार पांच अक्तूबर को तड़के साढ़े चार बजे फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल होने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी थी। 

सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी थी। व्हाट्सएप ने कहा था कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

जारी किया था बयान
सेवा ठप पड़ने के बाद फेसबुक और व्हाट्सएप ने बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि हमें कुछ लोगों द्वारा एप के काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। वहीं, फेसबुक ने कहा था कि हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे एप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular