Desh

बंगलूरू: दूसरे समुदाय के युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम महिला से अभद्रता, दो गिरफ्तार

Posted on

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:40 AM IST

सार

दोनों लोगों ने लड़के को धमकाया और मारपीट भी की। और यहां तक कि महिला के पति को भी फोन किया और सवाल किया कि वह अपनी पत्नी को गैर-मुस्लिम के साथ यात्रा करने की अनुमति क्यों देता है।

सांकेतिक तस्वीर….
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला बुर्का पहने एक लड़के के साथ बाइक पर जा रही थी तभी दो लोग दोनों को रोक लेते हैं और सड़क पर ही कथित तौर पर परेशान करते हैं।

यह घटना डेयरी सर्कल इलाके में हुई। दूसरे समुदाय का लड़का अपनी मुस्लिम महिला सहकर्मी को घर छोड़ने रहा था, जब उन दोनों को शरारती तत्वों ने रोका और पूछा कि महिला गैर-मुस्लिम के साथ यात्रा क्यों कर रही है, खासकर इस तरह के माहौल में।

लड़की से कहा- शर्म नहीं आती
हालांकि वीडियो को खुद आरोपियों द्वारा शूट किया गया था घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद शनिवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस पर मुख्यमंत्री का ट्वीट भी आया, इसमें कहा कि मेरी सरकार ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

वीडियो में दो लोगों ने हिंदू लड़के और मुस्लिम महिला के एकसाथ यात्रा करने पर रोका और एक आरोपी ने महिला से उर्दू में पूछा तुम्हारा नाम क्या है? शर्म नहीं आती? क्या आप नहीं जानते कि हम किस तरह के समय में रहते हैं? तुम कुत्तों और बिल्लियों की तरह क्यों व्यवहार करते हो?” खबर है कि इसके बाद हमलावरों ने महिला को अपने सहयोगी की बाइक से उतरने और ऑटोरिक्शा में घर जाने के लिए मजबूर किया।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने पुलिस की सराहना की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद एसजी पाल्या पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। दक्षिणपूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त श्रीनाथ महादेव जोशी ने मीडिया को जानकारी दी कि हमने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना के बारे में ट्वीट किया कि बिना देरी किए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular