Entertainment

पांच खबरें: वियान इंडस्ट्रीज के चार कर्मियों ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान और क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचीं शर्लिन चोपड़ा

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 12:11 AM IST

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा को पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अब उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज में काम करने वाले चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। इन चारों कर्मचारियों ने पहले पुलिस को बयान दिए थे, लेकिन शुक्रवार को इन कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करा दिए।  बताया जा रहा है कि इन चारों कर्मचारियों ने मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। 

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, वियान इंडस्ट्रीज के चार कर्मियों ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान

 

Source link

Click to comment

Most Popular