Entertainment

पांच खबरें: मशहूर अभिनेत्री चित्रा ने दुनिया को कहा अलविदा और फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम अभिनेत्री चित्रा का 21 अगस्त यानि आज निधन हो गया। चित्रा ने अपने घर में अंतिम सांस ली। वो महज 56 वर्ष की थीं। चित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। बता दें कि चित्रा ने करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके निधन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचाई है। चित्रा को निर्देशक केएस रविकुमार की चेरन पांडियान और पांडियाराजन की ‘गोपाला गोपाला’ में उनके किरदार के लिए जाना बाता है। नेल्लनई विज्ञापन के वायरल होने के बाद उन्हें नेल्लनई चित्रा नाम दिया गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।

Chithra Passed Away: मशहूर अभिनेत्री चित्रा का 56 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Source link

Click to comment

Most Popular