Desh

दावा: भाजपा विधायक ने कहा- ओला, उबर जैसी कंपनियां हिंदुओं को भर्ती क्यों नहीं कर रही हैं

Posted on

सार

देश में लगातार नए नए मुद्दों को हवा दी जा रही है। अब भाजपा विधायक ने कैब कंपनियों पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें कार्रवाई करने की जरूरत है।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

देश में पहले हिजाब उसके बाद लाउडस्पीकर पर चल रही बहस के बीच अब महाराष्ट्र भाजपा विधायक नितेश राणे ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि ऐप आधारित कैब सेवाएं हिंदुओं को काम पर नहीं रख रही हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कैब कंपनियों पर आरोप लगाया कि ओला, उबर जैसी कंपनियां हिंदुओं को भर्ती क्यों नहीं कर रही हैं? इसके पीछे क्या विचार है। क्या मुंबईकरों ने इस पर ध्यान दिया है, ज्यादातर ड्राइवर हिंदू नहीं हैं? क्या यह सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है? भाजपा विधायक ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें कार्रवाई करने की जरूरत है।

मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया को तलब किया
मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular