Entertainment

तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा के नो मेक-अप लुक से नहीं हटेंगी नजरें, लंदन की सड़कों पर मस्ती करती आईं नजर

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Jul 2021 08:08 AM IST

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। वो वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अक्सर तस्वीरों में उनके साथ निक जोनस भी नजर आते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर स्पष्ट तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

प्रियंका की इन मस्ती भरी तस्वीरों से नजरें हटाना होगा मुश्किल

बता दें, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में प्रियंका का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, साथ ही वो नो मेक अप लुक में काफी खूबसूरत और खुश लग रही हैं।

Source link

Click to comment

Most Popular