Entertainment

जन्मदिन विशेष: यशराज की फिल्म से किया था ट्यूलिप जोशी ने बॉलीवुड में डेब्यू, शादी के बाद संभाल रही हैं करोड़ो का बिजनेस

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Sep 2021 07:21 AM IST

मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री  ट्यूलिप जोशी को अपनी पहली ही फिल्म में यशराज बैनर तले बनी फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने का मौका मिला था।  ट्यूलिप जोशी हिन्दी के अलावा तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सहित कई फिल्मों में काम किया। 11 सितम्बर 1979 में जन्मी ट्यूलिप जोशी अपना 42वां जन्मदिन रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं।

गुजराती परिवार से रखती हैं ताल्लुक

 ट्यूलिप जोशी का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद  ट्यूलिप ने साल 2000 में मिस इंडिया में भाग लिया था, लेकिन उन्हें वहां सफलता नहीं मिली।

Source link

Click to comment

Most Popular