Tech
चाइनीज एप पर डिजिटल स्ट्राइक: 54 मोबाइल एप पर सरकार ने लगाया बैन, यहां देखें लिस्ट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:20 AM IST
सार
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।
बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे।
बता दें कि 2020 में भी सरकार ने करीब 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें टिकटॉक और पबजी जैसे बड़े एप्स के नाम थे।
2020 में हुई पहली डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक में TikTok, Shareit, WeChat, Helo, Likee, UC News, Bigo Live, UC Browser, ES File Explorer और Mi Community जैसे एप्स बैन हुए थे।
विस्तार