Entertainment

किस्सा: जब बहन से नाराज हो गए थे अक्षय कुमार, 15 साल बड़े आदमी से परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

Posted on

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 21 Aug 2021 10:13 AM IST

अक्षय कुमार दिल्ली के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना बचपन दिल्ली-6 में गुजारा है। अपने पिता के परिवार को लेकर पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा बातें नहीं हैं। अक्षय की एक बड़ी बहन हैं, उनका नाम अलका भाटिया है। उन्हें कम ही लोग जानते हैं लेकिन कई बार वो फिल्मों की स्क्रीनिंग सहित कुछ इवेंट्स में दिखाई दे जाती हैं। अक्षय की बहन अलका से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चित है। दरअसल अलका ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी। वो शख्स भी मुंबई के जाने माने नामों में से एक है। अलका के इस कदम से बताया जाता है कि अक्षय काफी नाराज हो गए थे। जानिए कैसी थी अलका भाटिया की लव स्टोरी और कौन था वो शख्स जिससे अलका ने रचाई है शादी।

Source link

Click to comment

Most Popular