Tech

काम की बात: अब बिना आपकी परमिशन के कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खोल पाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए क्या है ट्रिक

Posted on

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

दुनिया भर में व्हाट्सएप के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के बाकी देशों में भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाट्सएप का किया जाता है। अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर व्हाट्सएप समय समय पर कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इस प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा भेजे गए संदेश एंड टू एंड एनक्रिप्टेड रहते हैं, उस मैसेज को कोई दूसरा इंसान नहीं पढ़ सकता है। हालांकि कई बार कोई दूसरा व्यक्ति हमारी बिना जानकारी के हमारे फोन में व्हाट्सएप को ओपन कर देता है। ऐसे में हमारे प्राइवेट मैसेज लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मोबाइल फोन की एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप एप्लिकेशन को लॉक कर सकते हैं। व्हाट्सएप को मोबाइल फोन पर लॉक करना काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में –

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock

व्हाट्सएप को लॉक करने के लिए आप अपने फोन के इनबिल्ट लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन नहीं कर पाएगा। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock

इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको सेटिंग्स को ओपन करना होगा। उसके बाद प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है। प्राइवेसी सेटिंग्स में आपको ऐप लॉक का ऑप्शन मिलेगा। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

ऐप लॉक के विकल्प का चयन करने के बाद स्क्रीन पर कई ऐप्स खुल जाएंगे, जो आपके फोन में इंस्टॉल्ड हैं। यहां आपको अपने ऐप लॉक के लिए पासवर्ड को क्रिएट करना होगा। पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपको व्हाट्सएप के लिए एप लॉक को इनेबल करना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock

इस प्रोसेस को करने के बाद आपका व्हाट्सएप एप्लिकेशन लॉक हो जाएगा। उसके बाद कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सएप अकाउंट का बिना परमिशन यूज नहीं कर पाएगा। इस प्रोसेस की मदद से आप बड़ी आसानी से अपने व्हाट्सएप अकाउंट को लॉक कर सकते हैं।

Source link

Click to comment

Most Popular