Sports

इंडियन ग्रांप्री-2: साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में फिर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Posted on

{“_id”:”623bd6037ec11a7f6a27f585″,”slug”:”indian-grand-prix-2-sable-re-creates-national-record-in-3000m-steeplechase-breaks-his-own-old-record”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इंडियन ग्रांप्री-2: साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में फिर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा”,”category”:{“title”:”Other Sports”,”title_hn”:”अन्य खेल”,”slug”:”other-sports”}}

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:53 AM IST

सार

टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक 54.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीते। 

अविनाश साबले
– फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के बाद पहली बार किसी कंपटीशन में खेल रहे अविनाश साबले ने बुधवार को त्रिवेंद्रम में खेली गई इंडियन ग्रांप्री-2 में एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड रच दिया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8.16.21 मिनट का समय निकाल 1.91 सेकेंड का अपने नए कीर्तिमान में सुधार किया।

टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक 54.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीते। 

अविनाश ने टोक्यो में 8.18.12 मिनट का समय निकाला था, बावजूद इसके पहली हीट से आगे नहीं बढ़ पाए थे। उनसे पीछे हरियाणा के शंकर लाल (8.36.37 मिनट) रहे। महिलाओं की इसी इवेंट में यूपी की पारुल चौधरी ने 9.38.29 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता।

पुरुषों के गोला फेंक में उत्तराखंड के अनिकेत 17.42 मीटर के साथ स्वर्ण और उत्तराखंड के ही अधीश घिल्डियाल ने 16.48 मीटर के साथ रजत जीता। महिलाओं की इस इवेंट में भी उत्तराखंड की रमनीत कौर ने 13.86 मीटर की दूरी नाप कर स्वर्ण जीता। हिमाचल प्रदेश के अंकेश चौधरी ने 800 मीटर में 1.48.27 मिनट का समय निकाल स्वर्ण जीता।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular