वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:58 AM IST
सार
Houthi air strike on a Yemen prison : यमन की जेल पर शुक्रवार को किए गए इस हमले के बाद सेना व विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद विद्रोहियों ने वीडियो फुटेज भी जारी किए, जिसमें मलबे में दबे शव व हताहत पुलिस व सेना के जवान नजर आ रहे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
बीते दिनों संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी में हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने यमन की एक जेल पर हवाई हमला किया है। हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने इस हमले की निंदा की है।
यमन की जेल पर शुक्रवार को किए गए इस हमले के बाद सेना व विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद विद्रोहियों ने वीडियो फुटेज भी जारी किए, जिसमें मलबे में दबे शव व हताहत पुलिस व सेना के जवान नजर आ रहे हैं।
