एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 07:23 PM IST
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों गरीब, असहाय और श्रमिकों की मदद कर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता था। यही नहीं वे आज भी कई अच्छे काम कर रहे हैं। नेक इंसान होने के साथ साथ वे अच्छे कलाकार भी हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई हैं। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे जैसे ही निधि अग्रवाल के साथ डांस करने के लिए जाते हैं। वैसे ही एक मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए देखते हैं ऐसा क्या खास है इस वीडियो में –
