एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 10:40 AM IST
दिवंगत टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का नाम कई सालों बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, अभी हाल ही में बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था, हालांकि ये रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने बताया है कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
विकास के दावों के बाद प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि अगर वो ज़िंदा होती तो ये सुनकर विकास को एक थप्पड़ जड़ती। राहुल के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने विकास पर निशाना साधा है। बता दें कि टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था।
