Entertainment

वीडियो: रजनीकांत के हमशक्ल का स्टंट करते हुए कुर्सी में फंसा पैर, यूजर्स की निकली हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:55 PM IST

रजनीकांत के हमशक्ल का वीडियो वायरल
– फोटो : Instagram

ख़बर सुनें

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फालोइंग कितनी जबरदस्त है ये बात तो हर कोई जानता है। सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और एक्शन, स्टंट अक्सर आम लोग कॉपी करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो जा रहा है जहां एक शख्स रजनीकांत का एक स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं शख्स बिल्कुल रजनीकांत की तरह ही दिख रहा था और उनकी तरह एक्शन करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा करने के चलते वो अचानक से गिर गया और इसे देखकर लोगों की हंसी निकल गई।

मजेदार वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रजनीकांत की तरह कपड़े पहने हुए है। शख्स स्टेज पर खड़े होकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि स्टंट करते करते वो स्टेज पर गिर जाता है और उसका पैर कुर्सी में फंस जाता है। इसके बाद सभी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि यूजर्स को ये वीडियो काफी मजेदार लगा। ये वीडियो कब और कहां बनाया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है और अब तक लगभग 7.7 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

शख्स के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो पर लोगों की एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक ने लिखा, ‘जब आप रजनी को कॉपी करने की कोशिश करें’। एक और यूजर ने लिखा, ‘सस्ता रजनीकांत’। एक ने लिखा, ‘आप रजनी को कॉपी नहीं कर सकते। हम उम्मीद करते हैं कि उसे ज्यादा चोट ना लगी हो’। 

बात करें रजनीकांत की तो पिछले महीने वो रुटीन चेकअप के लिए विशेष विमान से अमेरिका गए थे। रजनीकांत हर साल अपने रुटीन चेकअप के लिए अमेरिका जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण उन्हें ज्यादा वक्त तक रुकना पड़ा। इसके बाद केंद्र सरकार से उन्होंने अनुमति मांगी और प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर वो विशेष विमान से अमेरिका गए।

 

गौरतलब है कि जब रजनीकांत को कोरोना वैक्सीन लगी थी तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रजनीकांत सोफे पर बैठकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेते नजर आ रहे थे। सौंदर्या ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, ‘हमारे थलाइवा ने भी टीका लगवा लिया है। आइए हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस युद्ध को एक साथ लड़ते हैं और जीतते हैं’। बता दें कि फैंस के बीच रजनीकांत का बहुत क्रेज है। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त कमाई करती हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

विस्तार

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फालोइंग कितनी जबरदस्त है ये बात तो हर कोई जानता है। सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और एक्शन, स्टंट अक्सर आम लोग कॉपी करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो जा रहा है जहां एक शख्स रजनीकांत का एक स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं शख्स बिल्कुल रजनीकांत की तरह ही दिख रहा था और उनकी तरह एक्शन करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा करने के चलते वो अचानक से गिर गया और इसे देखकर लोगों की हंसी निकल गई।

मजेदार वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रजनीकांत की तरह कपड़े पहने हुए है। शख्स स्टेज पर खड़े होकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि स्टंट करते करते वो स्टेज पर गिर जाता है और उसका पैर कुर्सी में फंस जाता है। इसके बाद सभी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि यूजर्स को ये वीडियो काफी मजेदार लगा। ये वीडियो कब और कहां बनाया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है और अब तक लगभग 7.7 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: