सार
यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है। इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य है। पांच साल की यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में आंकड़े एकत्र करने के मकसद से मंगल और बृहस्पति के बीच एक क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की योजना की मंगलवार को घोषणा की। यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है।
परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य
इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य है। पांच साल की यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यूएई की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह इस परियोजना के लिए कोलोराडो विश्वविद्यालय में वायुमंडलीय विज्ञान और भौतिकी प्रयोगशाला के साथ साझेदारी करेगी।
एजेंसी ने इस पर आने वाली लागत के बारे में बताने से इनकार किया। इस परियोजना से पहले यूएई ने फरवरी में अपने एक अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था। वह यान एक कार के आकार का था और उसे तैयार करने और प्रक्षेपण पर करीब 20 करोड़ डॉलर का खर्च आया। अमीरात की योजना 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्ष यान भेजने की भी है। उसने 2117 तक मंगल ग्रह पर एक मानव कॉलोनी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया है।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
-
कुलभूषण जाधव को राहत: पाक अदालत ने वकील की नियुक्ति के लिए भारत को दिया और समय
-
फेसबुक: एक बार फिर संकट में घिरे मार्क जुकरबर्ग, पूर्व कर्मचारी ने लगाया लाभ के लिए लोगों की सुरक्षा दांव पर लगाने का आरोप
-