एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 09 Aug 2021 01:58 PM IST
बॉलीवुड में कई पुरानी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भी जब इन्हें लोग देखते हैं तो उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। आज भी 80-90 के दशक की ये ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी तस्वीर लोगों के जेहन में पूरी तरह से छप चुकी है। आज भी उनके गाने हो या फिल्में लोगों को वो बखूबी याद है। जब भी ये अभिनेत्रियां रिएलिटी शो के सेट पर आती हैं तो लोग भी मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।
बेटियों का नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का
बॉलीवुड में कई ऐसी सदाबहार अभिनेत्रियां रही हैं, जिनकी मां ने तो बॉलीवुड में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में वो पहचान और नाम नहीं कमा सके। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को सुपरहिट हुईं लेकिन उनके बच्चों के अभिनय का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चला।
