Business

फोर्ब्स: सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, अंबानी ने छीना जैक मा का ताज

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ‌डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:38 AM IST

ख़बर सुनें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर हासिल कर लिया है। फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में हैं। किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद 698 अरबपतियों के साथ चीन है और भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और रूस का स्थान है।

लगातार चौथे साल शीर्ष पर जेफ बेजोस
फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि बेजोस की शुद्ध संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।

दूसरे स्थान पर एलन मस्क
इस सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। मस्क की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल वह 24.6 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 31वें स्थान पर थे। फोर्ब्स ने कहा कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 फीसदी की बढ़ोतरी है।

यह भी पढ़ें: सबसे अमीर भारतीय: ये हैं देश के शीर्ष 10 अरबपति, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

मुकेश अंबानी को मिला 10वां स्थान
भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर पा लिया। पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। इस सूची में मा पिछले साल के 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए।

भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति को मिला 24वां स्थान
भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी 50.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं। हालांकि सूची जारी होने के बाद मुनाफावसूली के कारण अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक दिन में 3.03 अरब डॉलर यानी करीब 22,543 करोड़ रुपये घट गई। 

भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति को मिला 71वां स्थान
एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और विश्व स्तर पर उनका 71वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर है।

169वें स्थान पर साइरस पूनावाला
पूनावाला समूह के चेयरमैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वैश्विक सूची में 169वें स्थान पर और भारतीय अरबपतियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Desh

मौसम : पिछले 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा

15
videsh

कोरोना टीकाकरण: बाइडन ने की घोषणा, अमेरिका में 19 अप्रैल से सभी वयस्कों को लगेगा टीका

14
Desh

मुसलमानों से तृणमूल के पक्ष में मतदान की सीएम ममता की अपील के खिलाफ भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग

14
Desh

अगले महीने सऊदी अरब से 35 फीसदी कम तेल खरीदेगा भारत

14
Business

बिग डील : बायजू ने 7300 करोड़ में खरीदा आकाश एजुकेशन

14
Sports

INDvARG: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जोरदार आगाज, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से रौंदा

13
Tech

सैमसंग ने पुराने स्मार्टफोन को बना दी मेडिकल डिवाइस, जानें काम करने का तरीका

13
Entertainment

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

13
Desh

मौसम: उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना

13
Desh

कोरोना की तेज रफ्तार: राज्यों में और बढ़ी सख्ती, आज से गुजरात के 20 शहरों में रात्रि कर्फ्यू

13
Desh

तेलंगाना: तहसीलदार के लिए वसूले पांच लाख रुपये, टीम पकड़ने पहुंची तो फूंक दिए, 92 हजार खाक

13
Desh

एंटीलिया केस: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एनआईए दफ्तर पहुंचे, दर्ज कराएंगे अपना बयान

To Top
%d bloggers like this: