वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:23 PM IST
सार
पाकिस्तान सियासी संकट गहराता जा रहा है। आज भी नेशनल असेंबली में पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस नहीं हुई और इसे 3 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया।
इमरान खान ने सऊदी अरब, चीन समेत कई देशों से आर्थिक मदद मांगी है। (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
देश में सियासी संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। वह भारतीय समयानुसार रात 7.45 बजे संबोधन करेंगे। पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी। इससे पहले आज भी नेशनल असेंबली में पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस नहीं हुई और इसे 3 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। इस बीच विपक्ष ने इमरान पर हमले और तेज कर दिए।
