स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:23 PM IST
सार
भाला फेंक में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने शनिवार को ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की।
ख़बर सुनें
विस्तार
उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां – पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा 🙏🏽 pic.twitter.com/Kmn5iRhvUf
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 11, 2021
बता दें कि टोक्यो से लौटने के बाद नीरज की व्यस्तता बढ़ गई है। वे लगातार अलग-अलग जगह पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन सबकी वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन 2022 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।
