Astrology

ज्योतिष में शनि: साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन दो बार, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:26 AM IST

वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर हैं जिस वजह से मकर, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या है। 

ख़बर सुनें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर सभी ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर, वक्री और मार्गी चाल आदि कहा जाता है। सबसे मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। लेकिन साल 2022 में शनि दो बार राशि बदलेंगे। वर्तमान समय में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। इसके बाद 29 अप्रैल 2022 में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि 12 जुलाई 2022 को एक फिर से शनि मकर राशि में आ जाएंगे। शनि की चाल में बदलाव से पांच राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होगी।

शनि का राशि परिवर्तन
शनिदेव साल 2020 से मकर राशि में भ्रमण पर हैं। ढाई वर्ष तक रहने के बाद शनि एक बार फिर से 29 अप्रैल 2022 को राशि बदलते हुए मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में कुछ दिनों तक रहने के बाद एक बार फिर से 12 जुलाई को वक्री हो जाएंगे। वक्री रहते हुए शनिदेव दोबारा मकर राशि में आ जाएंगे। शनि के राशि बदलने के कारण पांच राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाएगी।

राशियों पर प्रभाव
जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है किसी पर साढ़ेसाती लग जाती है तो किसी पर पहले ले लगी हुई साढ़ेसाती और ढैय्या उतर जाती है। 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वालों पर चली आ रही ढैय्या सामाप्त हो जाएगी। शनि के राशि बदलने पर मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण और कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो  जाएगी। हालांकि जब शनिदेव 12 जुलाई 2022 को दोबारा मकर राशि में वक्री होंगे तब धनु, मिथुन और तुला राशि शनि के प्रभाव में आ जाएंगे। इस तरह से अगर देखा जाए तो साल 2022 में धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, तुला, कर्क, वृश्चिक राशियों पर शनि का प्रकोप रहेगा।

2021 में शनि
इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन 23 मई को शनि वक्री हुए हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर हैं जिस वजह से मकर, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

16
videsh

सीईओ जॉन डोनाहो बोले: चीन और चीनी लोगों के लिए एक ब्रांड है नाइक

15
videsh

दर्दनाक हादसा: चीन के मार्शल आर्ट स्कूल में आग, 18 की मौत

15
Desh

अहमदाबाद: पीएम मोदी आज जेन गार्डन और कैजान अकादमी का करेंगे उद्घाटन, भारत-जापान के रिश्ते होंगे मजबूत

14
Desh

उम्दा: कांच की छत और शानदार कुर्सियां, सीट घुमाने का भी विकल्प, जानें रेलवे के विस्टाडोम कोच की खासियत

14
Desh

Coronavirus Live: इंदौर में महिलाओं के लिए अलग से खोले गए वैक्सीनेशन केंद्र, मिल रहा अच्छा रिस्पांस

14
videsh

कोविड-19: बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा, वायरस का घातक डेल्टा स्वरूप ढाका में फैला

13
videsh

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

13
Sports

10 हजार मीटर स्पर्धा: दो बार के चैंपियन फराह को नहीं मिला टोक्यो का टिकट

13
Entertainment

सुपर डांसर 4: जब रणबीर ने न्यूयॉर्क में झूठी कॉल बुलाई फायर ब्रिगेड, नीतू कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा

13
Desh

नई टीकाकरण नीति: दुनियाभर के 300 से अधिक वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

To Top
%d bloggers like this: