Entertainment

जब राजकुमार ने बप्पी लहरी से कहा-मंगलसूत्र क्यों नहीं पहन लेते

बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।



Play

4:20

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अक्खड़, मुंहफट और बेबाक सितारा माना जाता था। उनके इसी स्वभाव के कारण उनके दोस्त भी कम ही बनते थे। राजकुमार बॉलीवुड के किसी भी सितारे के साथ स्टार जैसा रवैया नहीं अपनाते थे। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब उन्होंने सितारों की बेइज्जती उनके मुंह पर ही कर दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें राजकुमार की बेबाकी का सामना करना पड़ा था।

… Read More

http://www.amarujala.com/

जब राजकुमार ने बप्पी लहरी से कहा-मंगलसूत्र क्यों नहीं पहन लेते

X

सभी 179 एपिसोड

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अक्खड़, मुंहफट और बेबाक सितारा माना जाता था। उनके इसी स्वभाव के कारण उनके दोस्त भी कम ही बनते थे। राजकुमार बॉलीवुड के किसी भी सितारे के साथ स्टार जैसा रवैया नहीं अपनाते थे। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब उन्होंने सितारों की बेइज्जती उनके मुंह पर ही कर दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें राजकुमार की बेबाकी का सामना करना पड़ा था।

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंची उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर। करोड़ो फैंस कर रहे हैं लता मंगेश्कर के जल्द ठीक होने की दुआएं, वे अभी भी बई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को चप्पल पहन कर सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए ट्रोल किया गया।

संगीतकार मदन मोहन के बारे में संगीतकार खय्याम का कहना है कि वे संगीत के बेताज बादशाह थे। संगीत की जितनी विविधताएं होती हैं, उन सबका उन्हें गहरा ज्ञान एवं समझ थी। जबकि उन्होंने शास्त्रीय अथवा सुगम संगीत का बाकायदा कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था। ‘आंधी’, ‘मदहोश’, ‘अंजाम’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले मदन मोहन जिस पहचान के हकदार थे वो उन्हें हासिल नहीं हो पाई। 25 जून 1924 यानी आज उनका जन्म इराक में हुआ था। ऐसे तो काफी कम ही लोग मदन मोहन के बारे में जानते होंगे। 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ ठीक है, दोनों ने ब्रेक अप की खबरों का खंडन किया है। साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में केरल उच्च न्यायालय से दिलीप को 18 जनवरी तक की राहत मिल गई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मुंबई छोड़ अपने फार्म हाउस में शिफ्ट हो गई हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में ना जाने कितने किस्से-कहानियां होंगे जिनके बारे में पता ही नहीं चलता। कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी हैं जो दर्शकों के सामने आ जाते हैं। वहीं निर्देशकों और कलाकारों के बीच तो वाकई ना जाने क्या-क्या सुनने को मिल ही जाता है। आज हम आपको ऐसे ही एक फिल्मकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अमिताभ और धरम पाजी को ही सरेआम फटकार लगा दी थी। चुपके-चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोलमाल और नमक हराम जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार निर्देशक के तौर पर थी। वो किसी भी कलाकार को शूट किए जाने वाले सीन की जानकारी नहीं देते थे। किसी को भी ये नहीं पता होता था कि अगले सीन में उसे क्या रोल मिलने वाला है, बस कॉस्ट्यूम एक्टर्स को थमा दी जाती थी।

साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दो साल की बेटी समीशा शेट्टी ने घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ किया। इधर स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से आईसीयू में एडमिट हैं जहां उनके हालत में सुधार बताया जा रहा है।

सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा की कहानी इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी कभी कभी जिक्र में आ ही जाती है। एक जमाने में दोनों ही सितारों की पर्दे पर तूती बोला करती थी। लोग इनकी फिल्मों के ही नहीं बल्कि जोड़ी के भी दीवाने थे। उनकी खबरों को खूब पंख मिला करते थे। ऐसा ही किस्सा पुराने पिटारे से फिर सामने आया है जब अमिताभ रेखा के लिए एक शख्स पर हाथ छोड़ बैठे थे। दरअसल इस दिलचस्प किस्से का जिक्र यासीर उस्मान द्वारा लिखी रेखा की जीवनी ‘रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है। 

मनोरंजन दिनभर में सुनिए अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया। 

शम्मी कपूर उस वक्त के पॉपुलर हीरो में से एक थे। उनके कल्पना को सनकी कहने के बाद से हीरो ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। डायरेक्टर्स भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगे। कल्पना फेमस होना चाहती थीं। लेकिन अपने गिरते करियर को देखकर वो डिप्रेशन में जाने लगीं। तभी उनकी लाइफ में राइटर सचिन भौमिक आएं। कल्पना ने सचिन से शादी कर ली। शादी के बाद वो फिल्मों से गायब हो गईं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, फिल्म ने 23 दिन में वर्ल्डवाइड 326.6 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को  ‘भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। 

http://www.amarujala.com/

© 2021-22 Amar Ujala Limited

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: