एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 19 Aug 2021 07:13 AM IST
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म 19 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था। पूरबी एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक वॉइस डबिंग आर्टिस्ट और कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने बतौर एंकर भी कई शो की मेजबानी संभाली। पूरबी जोशी काफी समय तक पर्दे से दूर रही, लेकिन अब वो एक बार फिर से फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हो गईं है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ चीजें हमारे इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।
मुंबई में पूरी हुई पढ़ाई
अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म मुंबई में ही प्रवीण जोशी और सरिता जोशी के घर हुआ। पूरबी जोशी के पिता प्रवीण जोशी जहां स्टेज एक्टर हैं तो वही उनकी मां सरिता जोशी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उनकी बहन केतकी दवे भी हिन्दी के साथ-साथ गुजराती सिनेमा में भी काफी मशहूर हैं। पूरबी जोशी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।
