टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 26 Jun 2021 01:38 PM IST
कोरोना महामारी की शुरुआत से ही साइबर फ्रॉड में इजाफा होने की चेतावनी दी गई थी। कई साइबर और सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने इसके बारे में लोगों को आगाह किया था और आज हो भी ऐसा ही रहा है। पूरी दुनिया में साइबर अटैक के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही में अमेरिका की दो कंपनियां बड़े साइबर अटैक की शिकार हुई हैं। भारत में जितनी तेजी से बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं, उससे अधिक तेजी से फ्रॉड भी हो रहे हैं। आए दिन किसी-ना-किसी के साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और लोगों की कमाई बचाने के लिए होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने हाथ मिलाया है। होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है जिसपर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…
