एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 28 Jun 2021 11:26 AM IST
सृष्टि रोड़े आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। हालांकि उन्हें ये पहचान बिग बॉस 12 से मिली। बिग बॉस 12 में सृष्टि को उनके क्यूट अंदाज और उनके फैशन के लिए बहुत पसंद किया। उस सीजन में वो प्रसिद्ध प्रतिभागियों में से एक थी। बिग बॉस के बाद सृष्टि की सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अपने फैंस से अकसर जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जहां उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।
सर्जरी के लिए भर्ती हुईं सृष्टि रोड़े
सृष्टि ने अपनी हेल्थ पर अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं हैं। इस वीडियों को उन्होंने अपना हालचाल प्रशंसकों को बताया। इस वीडियो को डालते हुए इसके साथ सृष्टि ने लिखा, ‘सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए हैं, लेकिन मैं अभी भी अस्पताल में हूं। आप सबके प्यार से रिकवर हो रही हूं। आप सबके ढ़ेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। हालांकि सृष्टि की किस चीज की सर्जरी थी, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया।
