स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:02 AM IST
सार
टीम अशोक का कुल स्कोर 21 अंडर का है। एक अन्य भारतीय त्वेसा मलिक (74-72) व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप 37वें स्थान पर है जबकि उनकी टीम 26वें स्थान पर है।
महिला गोल्फर अदिति अशोक
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दो अंडर 70 के कार्ड से अरामको टीम सीरीज के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर है। उनकी अगुवाई वाली टीम अशोक (अदिति) भी संयुक्त रूप से इसी पायदान पर है।
टीम अशोक का कुल स्कोर 21 अंडर का है। एक अन्य भारतीय त्वेसा मलिक (74-72) व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त रूप 37वें स्थान पर है जबकि उनकी टीम 26वें स्थान पर है।
त्वेसा की टीम की कप्तान लिजेटे सालास है और इस टीम का कुल स्कोर 14 अंडर का है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोर्डा (69-66) व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर थीं।
