वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 31 May 2021 09:28 AM IST
सार
अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बैंकेट हॉल के बाहर गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 20-25 लोग घायल हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह उत्तर पश्चिम मियामी-डैड काउंटी के ईल मूला बैंकेट हॉल के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।
पुलिस ने जानकारी दी कि इस बैंकेट हॉल में एक कॉन्सर्ट होना था, जिसके लिए इसे बुक किया गया था। पुलिस अधिकारी अल्फ्रेडो ने जानकारी दी कि एक एसयूवी से तीन लोग बाहर निकले और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पुलिस ने बताया कि इन तीन लोगों के पास राइफल और बंदूकें थीं। अधिकारियों का मानना है कि ये फायरिंग सोची समझी साजिश थी।
पुलिस अधिकारी अल्फ्रेडो ने जानकारी दी कि इन हत्यारों ने अंधाधुंध भीड़ पर फायरिंग की और इस मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पिछले एक साल में अमेरिका में बंदूकधारी हत्यारों के मंसूबे और तेज हो गए हैं। पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका में बंदूक हिंसा को महामारी घोषित कर दिया था। पिछले साल में अमेरिका में बंदूक संबंधी 43000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसमें आत्महत्याएं भी शामिल हैं।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
america, america florida, american president, florida, Gun violence, gun violence in america 2021, gun violence in us, joe biden, World Hindi News, World News in Hindi, अमेरिका, अमेरिका में बंदूक हिंसा, जो बाइडन, जो बाइडेन, फ्लोरिडा, बंदूक, बंदूक हिंसा
-
चिंता: सौर तूफान के नए चक्र का खतरा, होगा खरबों का नुकसान
-
कामयाबी: भारतीय छात्र को मिला 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा
-
अमेरिका: राजा कृष्णामूर्ति ने कहा- जो बाइडन प्रशासन से अतिरिक्त टीके मुहैया करने का प्रयास जारी