वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:17 PM IST
सार
हिंसा के दौर से जूझ रहे अफगानिस्तान के फराह प्रांत की राजधानी पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है।
अफगानिस्तान में तालिबानी
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ मजबूत होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में जानकारी मिली है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के फराह प्रांत की राजधानी पर भी कब्जा कर लिया है। इस बीच युद्धग्रस्त देश में हिंसा का दौर भी लगातार जारी है।
दूसरी ओर यहां लगातार बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए अफगानिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसके कहा है कि भारतीय नागरिक अपनी देश वापसी की तैयारियां तुरंत शुरू कर दें।
