Desh

अजब मांग: दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता, अब होगी जेल!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:29 AM IST

सार

औरंगाबाद के उस्मानपुर पुलिस थाना में तैनात नासिक निवासी एक जवान और उसके परिवार पर कथित तौर पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social media

ख़बर सुनें

देश में जागरूकता अभियान और कानून होने के बावजूद दहेज प्रथा जारी है। वहीं दहेज में आपने नकदी, गहने, गाड़ी, फ्लैट और महंगे गिफ्ट मांगने के बार में आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में ऐसी अजीब मांग रख दी, जिसके बारे में आप सोचकर ही हैरान हो जाएंगे। दरअसल, औरंगाबाद के उस्मानपुर पुलिस थाना में एक परिवार पर कथित तौर पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के उस्मानपुरा में रहने वाले एक लड़के की शादी रामनगर इलाके की एक लड़की के साथ तय हुई थी। 10 फरवरी, 2021 को दोनों की सगाई भी गई। दोनों पक्षों ने मिलकर तय किया था कि कुछ महीनों बाद शादी होगी, लेकिन इस बीच लड़के वालों ने लड़की वालों के सामने दहेज में अजब मांग रख दी। 

लड़की के पिता का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार ने लड़की की शादी की बात की थी। फरवरी में उनकी लड़की की सगाई औरंगाबाद के रामनगर इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में हुई थी। सगाई में दुल्हन के माता-पिता ने लड़के को 10 ग्राम की सोने की अंगूठी और दो लाख रुपये नकद दिया था। लड़की के पिता ने बताया कि वह दहेज के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि अपनी बच्ची की खुशी के लिए वह थोड़ा बहुत दहेज देंगे। सगाई के बाद दूल्हे के परिवार ने लड़की के पिता से दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ, लैब्राडोर कुत्ता और लड़की की सरकारी नौकरी लगाने के लिए 10 लाख की मांग कर दी। 
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

16
videsh

अमेरिका: आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्रों ने पांच करोड़ डॉलर जुटाकर किया दान

15
Sports

Tokyo Olympics: दीपिका-प्रवीण तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, भारत बनाम न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी मुकाबला जारी

14
Desh

टीबीएएल: अपाचे हेलिकॉप्टर के लिए 100वां फ्यूसलाज टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने सौंपा

14
Desh

जानना जरूरी: महामारी के बीच बच्चों की मनोस्थिति के बारे में जानें, उनसे बात करें

13
Sports

Tokyo Olymipcs: चीन ने जीता टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक, यांग ने लगाया गोल्ड मेडल पर 'निशाना'

13
Desh

फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान

13
videsh

अमेरिका: 2022 में अमेरिकी संसद के लिए उम्मीदवार बनेंगी भारतीय मूल की श्रीना कुरानी

13
Desh

मणिपुर हाईकोर्ट: राज्य सरकार ने एनएसए के तहत गिरफ्तार हुए पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम को किया रिहा

13
Desh

24 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

13
Entertainment

Raj Kundra Case : बहन शिल्पा शेट्टी के समर्थन में आईं शमिता, लिखा- ‘यह समय भी बीत जाएगा’

To Top
%d bloggers like this: