पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन की समाप्ति के बाद सोमवार को जारी ताजा विश्व टेनिस रैंकिंग में जापान की स्टार महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 7835 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी 9186 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। रैंकिंग में तीसरे स्थान रोम की सिमोना हालेप (7255) हैं।
वहीं, पुरुष रैंकिंग में नोवाक जोकोविच 12030 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः राफेल नडाल (9850) और डेनियल मेदवेदेव (9735) हैं। विश्व टेनिस रैंकिंग में भारतीयों के स्थान में गिरावट आई है।
भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी समित नागल को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह 148वें स्थान पर खिसक गए हैं। प्रजनेश को सात स्थान का नुकसान हुआ है। वह 138वें स्थान पर खिसक गए। वहीं, रामकुमार 200वें स्थान पर खिसक गए हैं। कुमार को 10 स्थान का नकसान हुआ है।
