videsh

Ukraine Russia War Live: जेलेंस्की बोले- मारियूपोल को बचाना अब संभव नहीं, हथियारों का इंतजार करते-करते थक गए

Posted on

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:12 AM IST

खास बातें

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे। 

लाइव अपडेट

08:09 AM, 27-Mar-2022

यूक्रेन ने मुक्त कराए जपोरिजिया के दो गांव

रूसी सेना को यूक्रेन से कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। अब यूक्रेन के सैनिकों ने पलटवार करते हुए जपोरिजिया के दो गांवों पोल्तावका व मालिनिव्का को रूसी कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों सेनाओं के बीच यहां जबरदस्त संघर्ष हुआ। 

08:07 AM, 27-Mar-2022

बाइडनः भगवान की खातिर, यह आदमी दोबारा न आए

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कसाई बताया है। उन्होंने कहा कि, रूसी लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं, लेकिन भगवान की खातिर, यह आदमी दोबारा सत्ता में नहीं रह सकता। 

07:29 AM, 27-Mar-2022

Ukraine Russia War Live: जेलेंस्की बोले- मारियूपोल को बचाना अब संभव नहीं, हथियारों का इंतजार करते-करते थक गए

युद्ध के 32वें दिन रूस ने मारियूपोल और लवीव पर मिसाइलों से जबरदस्त हमला बोल दिया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति को बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मारियूपोल को अब रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। क्योंकि, हथियारों का इंतजार करते-करते हम थक गए हैं। हम मशीन गन से मिसाइल नहीं गिरा सकते। इसके लिए टैंक और प्लेन चाहिए। 

Source link

Click to comment

Most Popular