Sports

Tokyo Paralympics: सकीना ने महिलाओं की पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में किया निराश, पदक जीतने की उम्मीद टूटी

Posted on

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:22 AM IST

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की सकीना खातून पदक जीतने से चूक गईं। वह महिलाओं की 50 किग्रा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही पैरालंपिक खेलों में उनका सफर समाप्त हो गया। 

टोक्यो पैरालंपिक 2021 सकीना खातून
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत की सकीना खातून ने निराश किया। वह इस स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं। सकीना जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 90 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था वह इस मुकाबले में अपने पहले प्रयास में 90 किलो से ज्यादा का भार नहीं उठा पाईं। इस तरह भारत की यह पैरा एथलीट इन खेलों में पदक जीतने से चूक गई। 

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की हू डांडन ने जीता जिन्होंने 120 किग्रा भार उठाया। जबकि मिस्र की रिहाब अहमद रजत पदक जीतने में सफल रहीं। वहीं ग्रेट ब्रिटेन की ओलिविया ब्रूमे ने महिलाओं की 50 किग्रा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। 

सकीना ने इस फाइनल मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और पहले प्रयास में 90 किलोग्राम भार उठाया और उनकी पहली रैंक थी। इसके बाद उक्रेन की लिडिया सोलोविओवा ने 104 किग्रा भार उठाकर उन्हें पीछे कर दिया। पहले राउंड में सकीना छठे स्थान पर रहीं जबकि मिस्र की अहमद ने 117 किलो भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 

इसके बाद सकीना दूसरे प्रयास में 93 किग्रा भार नहीं उठा सकीं लेकिन तीसरे प्रयास में वह 93 किग्रा भार उठाने में सफल रहीं और जिसके बाद वह पांचवें नंबर पर खिसक गईं। उनका यह प्रयास भारत को पदक दिलाने में विफल रहा। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular