Sports

Tokyo Olympics: हॉकी के बाद कुश्ती में पदक की उम्मीद, रेसलर रवि दहिया भारत को दिला सकते हैं गोल्ड

Posted on

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:12 AM IST

सार

भारत ने टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन जीत के साथ शुरुआत की। टीम इंडिया ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में  जर्मनी को 5-4 से हराया। लेकिन रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ लगी। स्टार फहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। अब पहलवान रवि कुमार दहिया से स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। 

रवि कुमार दहिया
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। आज भारत ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। इसके अलावा रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ ही। स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा। 

टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने ओलंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता है। इस दौरान जर्मनी कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक चली। 

भारत को रेसलिंग में झटका लगा। स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें इस मुकाबले में बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने हराया। हालांकि विनेश की अभी पदक जीतने की उम्मीद बनी हुई है। उन्हें रेपचेज मुकाबले का इंतजार करना होगा। 

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग की रेपचेज स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने निराश किया। उन्हें रूसी ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोब्लोवा ने शिकस्त दी। इस हार के बाद अंशु टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गईं। वेलेरिया ने उन्हें 1-5 से हराया है।

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। आज भारत ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। इसके अलावा रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ ही। स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा। 


आगे पढ़ें

भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता पदक

Source link

Click to comment

Most Popular