स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:24 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन भारत के शानदार शुरुआत की। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमार ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आठवें दिन पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन जैसे एथलीट अपना दमखम दिखाएंगी। जबकि एथलेटिक्स में अविनाश सबले दुती चंद भारत की चुनौती पेश करेंगे। महिला हॉकी टीम का आयरलैंड से मुकाबला होगा। जबकि पुरुष हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी।
दीपिका कुमारी
– फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में शिकस्त दी। दीपिका ने यह मुकाबला 6-5 से जीता। इसके अलावा बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन अपना दमखम दिखाएंगी। एथलेटिक्स में अविनाश सबले और दुती चंद भारत की तरफ से अपनी चुनौती पेश करेंगी। हॉकी में महिला टीम का आयरलैंड से मुकाबला होगा जबकि पुरुष हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी। टोक्यो ओलंपिक में बीता सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। अगर मैरी कॉम का मुकाबला छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उन्होंने पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था।
विस्तार

क्वार्टर फाइनल में दीपिका की दस्तक

Source link