Sports

Tokyo Olympics: 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद, जानिए पहले दिन का शेड्यूल

Posted on

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

‘खेलों के महाकुंभ’ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई यानी शुक्रवार से हो रही। उद्घाटन समारोह के दिन मुक्केबाजों और तीरंदाजों को प्रतिस्पर्धा पेश करनी है। भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को ध्वजवाहक बनाया है। कोरोना महामारी के कारण उद्घाटन समारोह में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी कम से कम रखी जाएगी और दल से सिर्फ छह अधिकारियों को ही इसमें हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पहले दिन किस इवेंट में कौन कौन से खिलाड़ी भाग लेंगे?
 
आर्चरी (Archery)

इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनका फॉर्म बरकरार रहता है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है।
 
तारीख   इवेंट  एथलेटिक्स  समय
23 जुलाई  महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड  दीपिका कुमारी  सुबह 5:30 बजे से

मुक्केबाजी (Boxing)

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के 9 महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। 
 
23 जुलाई  वुमेंस वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32   लवलीना बोर्गोहिन  सुबह साढ़े सात बजे से
23 जुलाई मेंस वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32  विकास कृष्णन यादव    सुबह साढ़े सात बजे से
23 जुलाई मेंस सुपर हैवीवेट राउंड ऑफ 32 सतीश कुमार   दोपहर  1:30 बजे से

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular