Jethalal to Tapu🥲 pic.twitter.com/oBFvoIePA2
— Neva (@Neva76766184) September 9, 2021
Entertainment
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: टप्पू और बबीता जी के अफेयर की खबर से सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, लोग इस तरह जेठालाल के ले रहे मजे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Sep 2021 12:52 PM IST
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो किरदार यानी बबीता जी और जेठालाल का बेटा टप्पू एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी कि राज अनादकट के डेटिंग की खबरें सुबह से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। और इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स जेठालाल का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल शो में दिखाया जाता है कि जेठालाल अपनी पत्नी दया से तो बहुत प्यार करता है लेकिन बबीताजी को इम्प्रेस करने में भी वो कोई कसर नहीं छोड़ता। ऐसे में यूजर्स जेठालाल के खूब मजे ले रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कुछ फनी मीम्स।