Desh

PM Modi Speech Live: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दे रहे संदेश

Posted on

09:58 AM, 22-Oct-2021

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू

पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं और देशवासियों को अपना संदेश दे रहे हैं।

09:56 AM, 22-Oct-2021

नोटबंदी और लॉकडाउन का एलान कर देश को चौंकाया था

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में चौकाने वाले फैसले लेते रहे हैं। 2016 में 8 नवंबर को उन्होंने नोटबंदी की घोषणा राष्ट्र के नाम संबोधन में ही की थी। इसके बाद 24 मार्च 2020 में उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान भी किया था।

09:43 AM, 22-Oct-2021

देश की कई योजनाओं पर भी कर सकते हैं चर्चा

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने संबोधन में देश की महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। इनमें से एक पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान भी शामिल है जिसका एलान हाल ही में किया गया था।

09:30 AM, 22-Oct-2021

संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं पीएम मोदी

उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं।

09:28 AM, 22-Oct-2021

पीएम मोदी ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल

राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले पीएम मोदी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल फोटो भी बदलकर 100 करोड़ वैक्सीनेशन से जुड़ी हुई तस्वीर लगाई है।

09:24 AM, 22-Oct-2021

कोरोना वैक्सीन की उपलब्धि पर कर सकते हैं चर्चा

देश ने एक दिन पहले ही कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।  ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में प्रमुखता से इस विषय पर बात कर सकते हैं। 

09:23 AM, 22-Oct-2021

कोरोना काल में 9 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में देश को नौ बार संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी। चौथा संबोधन 14 अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने देश में तीन मई तक लॉकडाउन का एलान किया था। पांचवा संबोधन 12 मई 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। छठवीं बार 30 जून 2020 को अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। सातवीं बार 20 अक्तूबर 2020 को लोगों को कोरोना के प्रति एक बार आगाह किया था। आठवीं बार 20 अप्रैल 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।

08:59 AM, 22-Oct-2021

PM Modi Speech Live: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दे रहे संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं। इससे पहले कोरोना काल में पीएम मोदी नौ बार देश को संबोधित कर चुके हैं।

Source link

Click to comment

Most Popular