Desh

Omicron Variant India Live: ICMR के नए रैपिड टेस्ट होंगे सस्ते, 30 मिनट में आएंगे नतीजे

Posted on

11:19 AM, 08-Dec-2021

ICMR के नए रैपिड टेस्ट होंगे सस्ते

ICMR के नए रैपिड टेस्ट और सस्ते होंगे। इसके दाम में 40 फीसदी कटौती की संभावना है। नतीजे भी केवल 30 मिनट में आ जाएंगे।

09:37 AM, 08-Dec-2021

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8439 मामले, 195 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,439 मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,525 लोग स्वस्थ भी हो गए।

08:31 AM, 08-Dec-2021

राजस्थान के आवासीय विद्यालय में नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान के जाजपुर जिले के आवासीय विद्यालय में नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  

08:12 AM, 08-Dec-2021

भारत ने बांग्लादेश को जोखिम वाले देशों की सूची से किया बाहर

ओमिक्रॉन से खतरे के कारण भारत ने बांग्लादेश समेत कई देशों को जोखिम वाले देशों की सूची में डाल दिया था। लेकिन अब इस सूची से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है। 

07:55 AM, 08-Dec-2021

ओमिक्रॉन लाइव: ICMR के नए रैपिड टेस्ट होंगे सस्ते, 30 मिनट में आएंगे नतीजे

कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के कारण जहां दुनिया के कई देशों में लोगों में दहशत है वहीं भारत में भी सख्ती बरती जा रही है। लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। कई राज्यों ने तो संपूर्ण टीकाकरण को अनिवार्य भी कर दिया है। इस बीच एक राहत खबर यह आई है कि दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज में सुधार देखने को मिल रहा है। डॉक्टर को उम्मीद है कि मरीज को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Source link

Click to comment

Most Popular