Sports

Junior Hockey World Cup: स्पेन ने अमेरिका को 17-0 से रौंदा, दर्ज की 42 साल की सबसे बड़ी जीत

Posted on

{“_id”:”619fcf191f11a93c154809f7″,”slug”:”junior-hockey-world-cup-spain-beats-usa-17-0-registers-biggest-win-in-42-years”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Junior Hockey World Cup: स्पेन ने अमेरिका को 17-0 से रौंदा, दर्ज की 42 साल की सबसे बड़ी जीत”,”category”:{“title”:”Hockey”,”title_hn”:”हॉकी”,”slug”:”hockey”}}

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:31 PM IST

सार

अर्जेंटीना ने दिन के पहले मुकाबले में मिस्र को 14-0 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह पहले किसी टीम की टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी।

स्पेन और अमेरिका की टीमें
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बृहस्पतिवार को जूनियर हॉकी विश्व कप में न सिर्फ गोलों की बरसात हुई बल्कि चार घंटे में ही सर्वाधिक गोल से जीत दर्ज करने का नया रिकॉर्ड भी बन गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुरुआती चार मैचों में रिकॉर्ड 56 गोल हुए। 

अर्जेंटीना ने दिन के पहले मुकाबले में मिस्र को 14-0 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह किसी टीम की टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी। हालांकि अर्जेंटीना के नाम यह रिकॉर्ड सिर्फ चार घंटे ही रहा। 

इसके साथ यह स्पेन के नाम दर्ज हो गया। स्पेन ने अमेरिका को एकतरफा मुकाबले में 17-0 से रौंदा। स्पेन के लिए जेरार्ड क्लैप्स ने हैट्रिक सहित चार तो एडुआर्ड डी इगनासियो सिमो ने भी तीन गोल दागे। अन्य मैचों में नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 12-5 से और फ्रांस ने पोलैंड को 7-1 से पराजित किया।

शुक्रवार के मैच
दक्षिण अफ्रीका बनाम चिल : सुबह 9:30 बजे से
दक्षिण कोरिया बनाम अमेरिका : 12.00 बजे से
स्पेन बनाम नीदरलैंड : दोपहर : 2:30 बजे से
अर्जेंटीना बनाम जर्मनी : शाम 5 बजे से
मलेशिया बनाम बेल्जियम : शाम 7:30 बजे से

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular