Entertainment

Holi 2022: बॉलीवुड के वो सितारे जो नहीं मनाते होली, रंगों से रहते हैं कोसों दूर

Posted on

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस त्योहार का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पूरे देश में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बॉलीवुड की होली भी काफी मशहूर है। फिल्म जगत के सितारे अपने ही अंदाज में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। जहां कई सेलेब्स होली को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो होली नहीं खेलते। आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रंगों से काफी दूर रहते हैं।

करीना कपूर खान

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान रंगों से कोसों दूर रहती हैं। वह होली नहीं खेलती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह से लोगों से साझा की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके दादाजी यानि राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने होली खेलना छोड़ दिया। बता दें कि एक समय में राज कपूर के वक्त मनाई जाने वाली होली पूरे बॉलीवुड में मशहूर थी।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम का नाम भी उन कलाकारों में शामिल है जो रंगों से दूरी बनाकर रखते हैं। उनका मानना है कि रंगों में इस्तेमाल होने वाले कई प्रकार के केमिकल्स प्रकृति को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यही वजह है कि एक्टर को इस त्योहार से ज्यादा लगाव नहीं है। जॉन जल्द ही फिल्म ‘अटैक’ में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

कृति सैनन

कृति सैनन भी रंगों से परहेज करती हैं। एक समय पर वह अपने घर पर होली खेला करती थी, लेकिन अब वो रंगों से काफी दूर रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ होली के मौके पर ही रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड में लगातार कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर रणवीर सिंह भी होली नहीं खेलते हैं। अक्सर रंग बिरंगे कपड़ों में दिखने वाले एक्टर असली रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। रंग न खेलने की वजह उन्होंने साफ-सफाई को बताया है। बता दें कि ‘गली बॉय’ एक्टर आखिरी बार फिल्म ’83’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

Source link

Click to comment

Most Popular