Tech

Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर Black Creole संगीतकार एडमंड डेडे का 194वां जन्मदिन मनाया

Posted on

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:54 AM IST

सार

एडमंड डेडे 1850 के दशक के अंत में यूरोप चले गए और फ्रांस की राजधानी पेरिस में संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। 1860 के दशक की शुरुआत में, डेडे बॉरदॉ के प्रतिष्ठित ग्रैंड थिएटर में बैले के सहायक कंडक्टर बन गए।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

गूगल ने शनिवार को एक खास डूडल बनाकर Black Creole  संगीतकार एडमंड डेडे का 194 वां जन्मदिन मनाया, जिन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक फ्रांस के ग्रैंड थिएटर में सहायक कंडक्टर के रूप में काम किया। उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाओं में ले सेरमेंट डी लारबे देशभक्ति और ले पामियर ओवरचर शामिल हैं। 9TO5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेडे के डूडल को ब्रुकलिन के एक कलाकार लियन लुसिएन ने बनाया था। डूडल में डेडे को एक ऑर्केस्ट्रा का संचालन करते हुए दिखाया गया है, जिसके पीछे एक वायलिन और शहनाई है।

लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में हुआ था जन्म
डेडे का जन्म 20 नवंबर, 1827 को लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में हुआ था। उनके पिता एक पोल्ट्री डीलर और एक संगीत शिक्षक थे। शुरुआती वर्षों में, डेडे ने शहनाई सीखना शुरू किया लेकिन जल्द ही वायलिन पर स्विच कर दिया।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular